बीकानेर में ब्याज का खेल :सूदखोर से परेशान युवक पहुंचा थाने; 2 लाख के कर्ज के बदले चुका दिए 10 लाख,पढ़ें खबर..
बीकानेर। शहर में सुदखोर और ब्याज माफियाओं के जाल में भोले भाले लोग अपनी जरूरत को पूरा करने के चक्कर में आकर इनके शिकार हो जाते है। ब्याज पर ली गई रकम का कई गुना चुकाने के बाद भी ये सुदखोर इनका पीछा नहीं छोड़ते है। ऐसा ही एक मामला शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र सें सामने आया है। जंहा सोने चांदी के आभूषण लेकर ब्याज पर रुपए लेना एक शख्स के लिए महंगा साबित हुआ। इस युवक ने सूदखोर से दो लाख 85 हजार रुपए ब्याज पर लेकर करीब दस लाख रुपए का भुगतान कर दिया, इसके बाद भी उसे जेवरात वापस नहीं लौटाए। अब इस आशय का मामला पुलिस ने दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
रानी बाजार के भगवानपुरा मोहल्ले में रहने वाले 36 वर्षीय नारायण जैन ने कोटगेट थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप लगाया कि उसने सुरेशपाल सिंह और नरेंद्र सिंह से दो लाख 85 हजार रुपए उधार लिए थे। इस पर सात प्रतिशत का ब्याज तय किया गया। इस राशि के ब्याज और मूल सहित अब तक करीब नौ से दस लाख रुपए का भुगतान कर चुका है।
इसके बाद भी उसे अमानत राशि के रूप में दिए गए सोने चांदी के जेवरात अब तक वापस नहीं दिए हैं। नारायण का दावा है कि उसने करीब 35 भरी सोने के आभूषण दिए थे। इसमें अंगूठी और डोरे सहित अन्य सामान था। ब्याज सहित रुपए जमा कराने के बाद जेवरात बार बार मांगने पर भी नहीं दिए। कोटगेट पुलिस ने इस मामले की जांच थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण स्वयं कर रहे हैं। ये लेनदेन वर्ष 2009 से 2022 के बीच की गई।

