उधार दिए एक हजार रुपए मांगने पर दोस्त ने कैंची घोंपकर ले ली जान
नागौर। सैलून की दुकान पर युवकी की हत्या का राज खुला तो सभी चौंक गए। यहां उधार दिए 1 हजार रुपए मांगने पर दोस्त ने ही कैंची घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी भागचंद सेन को पकड़ लिया। शनिवार की शाम कांसेड़ा गांव में सैलून की दुकान पर भागचंद ने एक हजार रुपए मांगने पर कैंची घोंप दी थी। मुकेश पुरी उर्फ सोनू ने भागचन्द को एक हजार रुपए उधार दे रखे थे, जिन्हें मांगा तो भागचन्द गुस्से में आ गया। गाली-गलौच करते हुए दुकान के अन्दर से धारदार कैंची उठाई और मुकेश के घोंप दी। जिससे मुकेश पुरी की मौत हो गई थी। एक अन्य साथी पर भी वार किए, जिसे जयपुर रैफर किया गया। नावां पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह सभी सावन के माह में कावड़ यात्रा में गए थे। पैसे कावड़ यात्रा में जाने के दौरान दिए थे। कई बार फोन करने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए तो वे सैलून की दुकान पर पहुंचे थे। लेकिन पैसे नहीं देकर उल्टे जान ले ली।

