MGSU नवांगतुक छात्र-छात्राओं के लिये फ्रेशेर पार्टी का हुआ आयोजन,हुवे विभिन्न कार्यक्रम..
बीकानेर@दैनिक खबरां। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के नवांगतुक अभिनंदन समारोह (फ्रेशर पार्टी) में बी. ए. आनर्स पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों द्वारा नवांगतुक छात्र-छात्राओं हेतु फ्रेशेर पार्टी का आयोजन किया। सबसे पहले रोली तिलक लगाकर विद्यार्थियों को सभागार में प्रवेश दिया, तदुपरांत माँ सरस्वती की वंदना कर शुभारंभ किया गया। नए प्रवेशित छात्राओं का विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं से मनोरंजन किया गया। साथ ही वरिष्ठ व कनिष्ठ दोनों ही कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा गायन की प्रस्तुति व डीजे की धुन पर एकल, युगल व सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गयी।
कार्यक्रम के शुरुआत में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए माता-पिता व मातृभूमि के बारे में बताया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी ने विद्यार्थियों को मनोरंजन आधारित गतिविधियों व समय की विशेषता के बारे में बताया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंबिका ढाका ने विद्यार्थियों में आपसी प्रेम व भाईचारे के बारे में एकजुट हो अपनी संस्था के हित में प्रतिबद्ध रहने का संदेश मंच से दिया।
रैम्प कैटवॉक प्रतियोगिता में राजस्थानी विषयवस्तु में मारवाड़ी परिधानों से सुसज्जित विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें बी. ए. आनर्स इतिहास प्रथम वर्ष की गुनगुन खत्री व प्रशांत सेन को क्रमशः मिस व मि. फ्रेशेर से पुरस्कृत किया गया। फ्रेशेर पार्टी में इतिहास विभाग के शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिसमें विभाग की *डॉ. अंबिका ढाका, श्रीमती सुनीता स्वामी, श्री सुधीर छींपा, श्री जसप्रीत सिंह, सुश्री किरण पुनिया,आदि शामिल थे। कार्यक्रम संयोजन में *कुलदीप सोनी, हिमांशु गहलोत(ऐंकर),आरती पंचारिया, अंकिता शर्मा, अशोक कुमार, जतनलाल खुराव, ममता मूंड, संगीता बिश्नोई, शुभम छंगाणी, शुभम जाजड़ा, आकाश ओझा, रामभगत ओझा, राधिका पारीक, राधेश्याम जाट, विशाल स्वामी, राकेश, आदि की प्रमुख भूमिका रही।

