पूर्व डिप्टी सीएम पायलट सोमवार को आएंगे बीकानेर, देंगे डूडी को श्रद्धांजलि
दैनिक खबरां, बीकानेर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सोमवार को बीकानेर पहुंचेंगे। वे यहां किसान केसरी रामेश्वर डूडी के मघाराम कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। और डूडी के परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना भी व्यक्त करेंगे। उनके साथ कई स्थानीय कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहेंगे।
गौरतलब है कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे रामेश्वर डूडी का शुक्रवार देर रात्रि लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। जंहा शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। जिसमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली सहित प्रदेश और स्थानीय नेता शामिल हुए थे। डूडी के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त है।

