पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कल बीकानेर संभाग के दौर पर, खाजूवाला, सादुलशहर, अनूपगढ़ और श्रीगंगानगर में करेंगी सभाओं को संबोधित

बीकानेर बीकानेर पुलिस राजस्थान राज्य

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कल बीकानेर संभाग के दौर पर, खाजूवाला, सादुलशहर, अनूपगढ़ और श्रीगंगानगर में करेंगी सभाओं को संबोधित

बीकानेर। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे रविवार को बीकानेर संभाग के दौरे पर आएंगी। वे पार्टी कैंडिडेट्स के समर्थन में सभाएं करेंगी। खाजूवाला में भाजपा उम्मीदवार डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, अनूपगढ़ में भाजपा कैंडिडेट संतोष बावरी, सादुलशहर में गुरवीरसिंह बराड़ और श्रीगंगानगर में जयदीप बिहाणी के समर्थन में सभाएं करेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह ने बताया कि वे पूर्व मुख्यमंत्री राजे दोपहर साढ़े बारह बजे अनूपगढ़ पहुंचेंगी। वे शाम चार बजे सादुलशहर में पुरानी धानमंडी में होने वाली सभा में संबोधित करेंगी। वहां से वे शाम छह बजे श्रीगंगानगर पहुंचेंगी और ताराचंद वाटिका में भाजपा कैंडिडेट के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगी।

स्वागत की हो रही तैयारियां
भारतीय जनता युवा मोर्चा के संभाग प्रभारी मुकेश गोदारा ने बताया कि राजे के स्वागत की तैयारियां की जा रही है। इसके लिए कई जगह स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। अनूपगढ़, सादुलशहर और श्रीगंगानगर में सभाओं की तैयारियों में पार्टी कार्यकर्ता जुट गए हैं। पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में लगा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना देखते हुए पुरानी आबादी की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक सिस्टम में भी बदलाव किया जा सकता है