बीकानेर के पूर्व सांसद व बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दुनिया देश

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता और ‘ही-मैन’ के नाम से पहचाने जाने वाले व बीकानेर के पूर्व सांसद धर्मेंद्र का निधन हो गया है । वे 89 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि एक समाचार एजेंसी नें की है। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से बिगड़ी हुई थी।

धर्मेंद्र को कुछ समय पहले सांस लेने में तकलीफ़ होने पर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

धर्मेंद्र ने अपने छह दशक लंबे करियर में शोले, सीता और गीता, मेरा गांव मेरा देश, यादों की बारात और धरम वीर जैसी कालजयी फिल्मों में काम किया। दमदार व्यक्तित्व, संवाद अदायगी और एक्शन से भरपूर भूमिकाओं के कारण उन्हें ‘ही-मैन’ की उपाधि मिली थी। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। धर्मेंद्र अपने पीछे बड़ा परिवार, करोड़ों प्रशंसक और फिल्मों की वह विरासत छोड़ गए हैं, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में हमेशा जीवित रहेगी। बता दें, इससे पहले कुछ दिन पहले धर्मेंद्र के निधन की खबरें शोशल मिडिया में वायरल हुई थी जिसके बाद उनके परिजनों नें खबरों का खंडन किया था।