आधार कार्ड में पता बदलकर फर्जीवाड़े से लिया लोन, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर बीकानेर पुलिस

आधार कार्ड में पता बदलकर फर्जीवाड़े से लिया लोन, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

दैनिक खबरां, बीकानेर। आधार में पता बदलकर फर्जीवाड़े से लोन लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नोखा थाने में पांच के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित छगना देवी पत्नी रुपाराम जाट, बीरमसर, नागौर हाल बालाजी नगर नोखा निवासी नें पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कौशल्या कवर पत्नी नरेन्द्रसिह राजपूत,बालाजी नगर,नोखा, सुमित पुत्र प्रभुराम सरगरा,मेड़ता रोड, नागौर, सोनू कुमार एवं अन्य आरोपीगणों ने उसके पति के आधार कार्ड में असल पता बीरमसर, नागौर से बदलकर रोडा गाँव का कर दिया। इसके अलावा प्रार्थीया के नाम से ऋण हेतु फर्जी आवेदन किया गया, जिसमें प्रार्थीया के नाम पर नकली हस्ताक्षर किए गए और उसके पति की जगह अन्य व्यक्ति का फर्जी फोटो चिपकाया गया। इस फर्जी आवेदन के माध्यम से 40,000 रुपये का ऋण धोखाधड़ी से प्राप्त कर लिया गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर नोखा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।