मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या, देखें गोली काण्ड का विडियो….
मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
दिनदहाड़े हत्या
विडियो वायरल
पंजाब, @Dainikkhabraan। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। उन पर मानसा के गांव जवाहरके में AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में मूसेवाला की जान चली गई और उनके 2 साथी जख्मी हो गए। पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी।
वहीं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी और कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेवारी ली है। उन्होंने यह जानकारी अपनी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।
सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। उसी दौरान काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। घर से करीब 5 किमी दूर ही मूसेवाला को गोलियां मार दी गई। मूसेवाला खुद थार जीप चला रहे थे। उन पर करीब 30 से 40 फायर किए गए। फायरिंग इतनी ताबड़तोड़ हुई कि मूसेवाला अपनी सीट से हिल तक नहीं सके।
विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल का बदला !
मूसेवाला की हत्या विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल का बदला लेने के लिए की गई है।
गैंगस्टर बिश्नोई के साथी रहे मिड्डूखेड़ा का मोहाली में कत्ल कर दिया गया था। इसमें सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर का नाम सामने आया था। इसके बाद मैनेजर ऑस्ट्रेलिया भाग गया था। वह दिल्ली पुलिस का वांटेड है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई और लक्की पटियाल का नाम सामने आ रहा है।

