अधिशासी अभियंता ने किया मनरेगा कार्यो का निरीक्षण

बीकानेर

अधिशासी अभियंता ने किया मनरेगा कार्यो का निरीक्षण

बीकानेर@दैनिक खबरां। महात्मा गांधी नरेगा के तहत ज़िले में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता निर्धारण के उद्देश्य से आज ज़िला परिषद मनरेगा के रामनिवास शर्मा  (अधिशासी अभियंता) द्वारा  पंचायत समिति डूंगरगढ़ में ग्राम पंचायत सोनियासर शिवदानसिंह में नरेगा में चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया।

जिसमे फोगलिया कच्चा जोहड़ खुदाई कार्य पे चल रहे कार्य पर मेट  और पानी की टंकी अनुपस्थित पाए गए मस्टरोल पर 74 श्रमिको की  उपस्थित दर्ज पाए गए जबकि मौके पर केवल 15 श्रमिक उपस्थित पाए गए मस्टरोल के पीछे की तरफ श्रमिकों द्वारा किए गए कार्य की माप अकिंत नही किया गया।

महिला मेट के स्थान पर उसके पति द्वारा मेट का कार्य किया जाना पाया गया। और कनिष्ठ तकनीकी सहायक को ले आऊट द्वारा कैचमेंट सुधारने के  निर्देश दिए इस अवसर पर  ज़िला परिषद के विनोद कुमार लालवानी जे टी ए,  संजय श्रीमाली जिला एम आई एस मैनेजर, श्री डूंगरगढ़ पंचायत समिति से पवन पारीक जे टी ए उपस्थित रहे।