ED का बड़ा एक्सन: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की 7 करोड़ की प्रोपर्टी जब्त, 52 लाख का घोड़ा लेकर फंसी….
नई दिल्ली, @Dainikkhabraan। सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने संबंधों को लेकर ईडी की रडार पर आई बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 7 करोड़ 27 लाख की प्रॉपर्टी जब्त की है। बताया जा रहा है कि यह रकम ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को गिफ्ट की थी। जानकारी के मुताबिक, जैकलीन के पास इतनी रकम की एक एफडी है, जिसे ईडी ने जब्त कर लिया है।
एक्ट्रेस से ईडी की टीम तीन बार पूछताछ भी कर चुकी है। उनसे तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके संबंधों को लेकर पूछताछ हुई है। उनके खिलाफ ईडी लुकआउट नोटिस भी जारी कर चुकी है। ईडी सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस और कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के बीच करीबी रिश्ते थे और वह एक्ट्रेस पर पानी की तरह पैसे लुटाता था।
चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस को गोल्ड और डायमंड जूलरी, इंपोर्टेड क्रॉकरी दी थीं। इनके अलावा 52 लाख रुपए का एक घोड़ा और 9-9 लाख की चार पर्शियन बिल्लियां भी गिफ्ट की थीं। जैकलीन के लिए सुकेश ने कई चार्टर्ड फ्लाइट्स बुक की थीं। सूत्रों के मुताबिक चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
जैकलीन ने बताई थी ये बात
सुकेश पर 200 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। जैकलीन ने ईडी की पूछताछ में कहा था कि मैं सुकेश चंद्रशेखर को शेखर रत्न वेला के नाम से जानती हूं। जैकलीन ने कहा था कि दिसंबर 2020 से लेकर जनवरी 2021 तक सुकेश ने मुझसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन मैंने उसके फोन का जवाब नहीं दिया। सुकेश ने जैकलीन की बहन को डेढ़ लाख अमेरिकी डॉलर का लोन देने के अलावा उसके भाई वारेन के खाते में 15 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके अलाव सुकेश ने जगलीन को एक घोड़ा खरीद के दिया था।
सुकेश चंद्रशेखर ने दिए थे महंगे गिफ्ट
दरअसल यह पूरा एक्शन ईडी ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में लिया है। सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे तोहफे दिए थे। खबर के मुताबिक सुकेश ने जबरन वसूली के पैसे का इस्तेमाल कर जैकलीन को 5 करोड़ रुपये से अधिक के गिफ्ट दिए थे। इतना ही नहीं सुकेश ने जैकलीन के परिवार के सदस्यों को करीब 2 लाख से अधिक अमेरिकी तथा ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का फंड भी दिया था।


