बीकानेर में सुबह-सुबह हादसा: इस निजी स्कुल की वैन पलटी,कई बच्चे घायल, मची चीख-पुकार
दैनिक खबरां,बीकानेर। शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जंहा एक स्कुल की बच्चो से भरी वैन पलट गई। इस हादसे में कई बच्चे चोटिल हुए है। इस घटना के बाद मौक़े पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वैन एक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई । हादसे में चार बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं हादसे से गुस्साए परिजनों ने मौके पर ही गाड़ी चालक की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए ड्राइवर को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई। इधर अस्पताल में बच्चों के परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

