नहरबंदी के दौरान ये वर्ग कुटेगा मोटी चांदी, हो गए अभी से सक्रिय, आमजन भी इस विकल्प के दम पर मचा रहा धमाल!
पत्रकार नारायण उपाध्याय की स्पेशल रिपोर्ट
बीकानेर@दैनिक ख़बरां। रंगो वाली होली का त्योंहार जा चूका है। लोगो ने खूब एन्जॉय और मस्ती धमाल किया। और अब एक वर्ग के लिए दीपावली आने वाली है, इसमें वे पूरी तैयारी के साथ मोटी चांदी कूटने की तैयारी में है। चोंकिये मत, यंहा बात हो रही है उन पानी के टैंकर वालो की जो नहर बंदी के दौरान मोटा मुनाफा लूटने की तैयारी में अब से ही सक्रिय हो गए है। इस बार गर्मी भी तय समय से पहले ही आ धमकी है। ऐसे में इस बार नहर बंदी के दौरान पानी की किल्ल्त साफ देखी जा सकती है। सूत्र बताते है इसी कमी को देखते हुए पानी माफियाओं ने अभी से टेंकरो के दामों में बढ़ोतरी कर दी है।
हालांकि जिला प्रशाशन शोभासर व बिछवाल जलाशय पर पानी सप्लाई व भंडारण को लेकर सजग है। बीते दिनों इस सम्बन्ध में डीसी निरज के पवन ने अहम बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये थे। लेकिन हर बार की तरह पानी माफिया प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए चोरी छिपे ऊँचे दामों पर पानी टेंकरो की सप्लाई करने की पूरी तैयारी में है। बीते वर्ष हालात बदतर होने पर जिला प्रशाशन ने अपने स्तर पर पानी के टेंकर आमजन को उपलब्ध करवाये थे। उस दरम्यान दैनिक खबरां ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
हर घर में नल जल के साथ अवैध कनेक्शन!
नहर बंदी के दौरान पानी की किल्ल्त और टेंकरो के ऊँचे दामों से निराश आमजन ने इससे बचने का तरीका ईजाद कर लिया है। शहर के अधिकांश घरो में पानी के कनेक्शनों की संख्या दो या दो से ज्यादा है। वंही घरों में पानी की मोटरें व बूस्टर लगे हुए है, जो नहरबंदी के दौरान पानी की सप्लाई के दौरान दूसरों के हिस्से का पानी खींच लेते है। जिससे अंतिम छोर पर रह रहे लोगो को निराशा हाथ लगती है। इससे ईमानदार भोले भाले लोग अपने आप को ठगा सा महसूस करते है। और अंत में मजबूरी में ऊँचे दामों में पानी मांफियाओ से ब्लेक में पानी टेंकर खरीदने पड़ते है।
पानी माफियाओं की है ऊँची सेटिंग!
सूत्रों की माने तो इन लालची टेंकर माफियाओं की जलदाय विभाग के कर्मचारियों के साथ खूब पटती है। इन टेंकर वालों को पता होता है कि अमुक इलाके में इतने बजे से इतने बजे तक पानी की सप्लाई होंगी। इनके बारे में यंहा तक कहा जाता है कि इनके इशारे पर पानी की सप्लाई ऑन और ऑफ़ होंगी। बहराल प्रशासन को इन पानी के माफियाओं पर कड़ाई से नकेल कसनी होंगी, वरना हालात बेकाबू होने में देर नहीं लगेगी। और हाँ आमजन को भी अवैध पानी के कनेक्शन हटाकर सम्मानीय नागरिक होने का फर्ज अदा करना होगा, तभी जाकर शहर में नहर बंदी के दौरान पानी के संकट से निजात मिलेगी।

