डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य 12वीं बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बीकानेर राजनीति राजस्थान

डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य 12वीं बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

दैनिक खबरां,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य को लगातार 12वीं बार भाजपा राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला और जिला उपाध्यक्ष व बीपीएचओ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. आचार्य का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं ने परंपरागत राजस्थानी रीति से डॉ. आचार्य को साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और पुष्प मालाओं से लादकर सम्मानित किया। इस दौरान परिसर “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला ने कहा कि डॉ. आचार्य का 12वीं बार प्रदेश कार्यसमिति में चयन होना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण का प्रमाण है। वहीं जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि डॉ. आचार्य के मार्गदर्शन में बीकानेर भाजपा को हमेशा मजबूती मिली है और भविष्य में भी कार्यकर्ताओं को उनके अनुभव का लाभ मिलता रहेगा।
अपने संबोधन में डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का स्नेहपूर्ण स्वागत और समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।
स्वागत कार्यक्रम में पार्षद माणक कुमावत, हीरोज के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन संवाल, मुक्ता प्रसाद मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन कुमावत, श्री कुम्हार महासभा के जिला अध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर, कोषाध्यक्ष आशुराम बोबरवाल, श्रवण बोबरवाल सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 thought on “डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य 12वीं बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Comments are closed.