जिलास्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 2025: दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले सम्पन्न
बीकानेर,दैनिक खबरां। जिला कबड्डी संघ के तत्वाधान में स्थानीय शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी स्मारक स्थित कबड्डी मैदान पर आयोजित जूनियर जिलास्तरीय बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
जिला कबड्डी संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार व्यास ने कहा कि दोनों वर्गों की विजेता टीमें अब कल फाइनल में भिड़ेंगी। आयोजन सचिव राजेन्द्र सिंह राठौड़ व भगीरथ गोदारा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले की कुल 26 टीमों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
आज के मुकाबलों में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी दीपचंद सारण, डॉ. शंकरलाल प्रजापत, डॉ. धर्मवीर सिंह शेखावत, समाजसेवी छोटू मोटू जोशी, होटल व्यवसायी ऋषि मोहन जोशी, गोल्डन दादी, धारणिया स्कूल के ओनर शशि धारणिया, पूर्व सरपंच राजपाल कुलहरी, दिलीप सिंह माचरा, सीताराम सियाग, सुरेश व्यास, कोषाध्यक्ष दिलकान्त माचरा, धीरेन्द्र आचार्य, आर.के. सुथार, केवलचंद मिरोक, मनोज आर्य, दिलीप सिंह, इन्दरपाल, विकास बिश्नोई, रेखाराम भाम्भू व जगदीश सारण सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे।

