दैनिक खबरां की खबर पर जिला कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता,किसानों की समस्या को चंद घंटो में किया दूर
बीकानेर, दैनिक खबरां। बीते कई दिनों से श्रीगंगानगर रोड़ स्थित नई अनाज मंडी में स्थित सुलभ शौचालयों पर लगे ताले सोमवार को सुबह उस समय खुल गए ज़ब मंडी प्रशाशन के पास कलेक्ट्रेट से फोन आया।दरअसल,किसानों के इस दर्द को लेकर रविवार को दैनिक खबरां में प्रकाशित खबर शीर्षक “बीकानेर की अनाज मंडी में किसानों का दर्द कौन समझे?अन्न देवता भुगत रहें मानसिक पीड़ा,साहब बंगला सजाने में है व्यस्त!” खबर चलाई गई। इस खबर पर सोमवार को जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने संज्ञान लेते हुए किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से मंडी सचिव को शौचालयों पर लगे ताले खुलवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर से निर्देश मिलते ही फौरन शौचालयों के ठेकेदार को जल्द से जल्द ताले खोलने के निर्देश मंडी प्रशासन ने दिए। लगभग 11 बजे के आसपास एसबीआई बैंक के पास स्थित सुलभ शौचालय के ताले खोल दिए गए।शौचालय के ताले खुलने के बाद किसानों, पल्लेदारो और मंडी में काम करने वाले मुनिमो ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है, दैनिक खबरां द्वारा इससे पहले भी कई बार किसानों के हित से जुड़े मुद्दे प्रशासन के समक्ष उठाए गए जिसको जिला प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया है।रविवार को प्रसारित इस खबर पर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने लिया संज्ञान 👇👇👇

