पीएनबी रानी बाजार में डायमंड जुबली का हुआ आयोजन,बैंक के विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी..
बीकानेर@दैनिक खबरां। पंजाब नेशनल बैंक शाखा कार्यालय रानी बाजार, बीकानेर में 75वी सालगिरह डायमंड जुबली समारोह मनाया गया जिसकी अध्यक्षता शाखा के चीफ ऑडिटर श्री मोहम्मद सईद ने की श्री सईद ने बैंक की जमा एवं लोन सम्बंधी योजनाओं एवं बैंक के विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी। श्री सईद ने बताया कि वर्तमान में बैंक की सावधि जमा योजना 600 दिनों के लिए सीनियर सिटीजन के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.50 प्रतिशत वार्षिक है, जिसके लिए हमें मार्केटिंग करके बैंक की जमाओं में बढोतरी के लिए प्रयास करने चाहिये, साथ ही साथ बैंक के कासा डिपोजिट बढ़ाने के लिए भी आग्रह किया ।
मंडल प्रमुख श्री अभिनन्दन कुमार सोगानी सर ने अपने बधाई संदेश में सभी स्टाफ सदस्यों की बान्य के व्यवसाय में और अधिक योगदान हेतु प्रोत्साहित किया तथा बान्च के सभी लक्ष्यों को पूरा करने हेतु निर्देशित किया। श्री सोगानी सर ने ब्रान्च के मार्च 2023 के जमाओं के लक्ष्य हासिल करने पर सभी सदस्यों को बधाई दी तथा इसे बनाये रखने हेतु निर्देशित किया
1. शाखा के हाल इन्चार्ज श्री विमलेश कुमार ने बैंक के डिजिटल प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी तथा इसका अधिकाधिक प्रचार प्रसार हेतु स्टाफ को प्रोत्साहित किया।
2. शाखा की लोन इन्चार्ज श्रीमती सपना सेवर ने बैंक की रिटेल व एमएसएमई ऋण योजना की जानकारी दी।
3. बैंक के ग्राहक श्री लक्ष्मीनारायण कल्ला समारोह में उपस्थित रहे तथा शाखा द्वारा दी जा रही ग्राहक सेवा को सन्तोषजनक बताया समारोह का संचालन श्री विपिन वर्मा ने किया। श्रीमती ज्योति गहलोत ने उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

