दिनदहाड़े हथियारों के साथ बैंक में घुसे बदमाश,लूट के बाद पुलिस से मुठभेड़, तीन लुटेरे पकड़े गए, बाकी की तलाश जारी..
धौलपुर@dainikkhabraan । प्रदेश में पुलिस से बेखौफ होकर लुटेरे आमजन में दहशत फैला रहे है, और दिन ब दिन इस तरह की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। जिले में बुधवार को दिनदहाड़े हथियारों के साथ छह बदमाश एक पंजाब नेशनल बैंक में घुस गए और यहां लूट के बाद भाग निकले। यूपी में आगरा की ओर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ भी हुई जिसमें तीन बदमाश पकड़ लिए गए हैं और तीन अभी फरार हैं। पुलिस ने यूपी सीमा पर नाकाबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
ये है पूरा मामला
मामला दिहौली थाना इलाके की है। बुधवार दोपहर को बाइक पर आए छह बदमाश हथियों के साथ पीएनी बैंक में घुस गए। यहां बदमाशों ने हथियारों के बल पर मैनेजर सहित अन्य स्टाफ को पहले बंधक निा लिया और फिर बैंक के अंदर से करीब छह लाख रुपये लूट लिए और इसके बाद दो बाइकों पर सवार होकर सभी बदमाश आगरा की ओर भाग निकले। इधर बैंक लूट की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और यूपी पुलिस को सूचना दी। यूपी पुलिस ने आगरा सीमा पर नाकाबंदी लगा दी।
बताया जाता है कि पुलिस की नाकाबंदी देख बदमाश यहां से भागने लगे तो पीछा कर रही पुलिस की टीम ने इन्हें घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को अरेस्ट कर लिया लेकिन तीन बदमाश वहां से भाग निकले।
पकड़े गए बदमाशों के नाम सौरभ,विवेक व अंकित बताये गए है। पुलिस के अनुसार लूट करीब छह लाख रुपये की है। बैंक से सही कैश के आंकड़ा पता किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार भागे बदमाशों ने रास्ते में एक राहगीर से बाइक भीर लूटी। पकड़े गए बदमाशों के पास से कुछ कैश, हथियार और बैंक स्टाफ से लूटे गए मोबाइल भी मिले हैं। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

