पूर्व मंत्री के दामाद के घर बदमाशों का हमला, पुलिस की वर्दी में घुसे अपराधी, CCTV फुटेज वायरल
दैनिक खबरां, बीकानेर। बीकानेर संभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है जंहा संभाग के श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में बीती रात गांव 42 GG में पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के दामाद गुरचरण रमाणा के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया। पुलिस की वर्दी में खुद को छिपाए दो अपराधी घर पहुंचे और गेट खुलवाने के बाद अंदर जाकर बातचीत का बहाना किया।
घर में प्रवेश करते ही बदमाशों ने गुरचरण रमाणा पर पिस्तौल तान दी और अपने अन्य साथियों को इशारा कर बुलाया। इसके बाद अपराधियों ने घर में लगे CCTV कैमरे सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों से मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वंही SP डॉ. अमृता दुहान तुरंत मौके पर पहुंचीं और सभी टीमों को अलर्ट किया गया है। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें अपराधियों की निडरता साफ दिखाई दे रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

