बीकानेर में एक बार फिर से कोरोना की दस्तक, इन
क्षेत्रों से मिले पॉजिटिव मरीज
दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। जंहा 3 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। तीनों में एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। पीबीएम हॉस्पिटल में तीनों के सैंपल लेने के बाद सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में कोविड जांच की गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मेडिकल कॉलेज से पीबीएम हॉस्पिटल और सीएचएचओ को रिपोर्ट दी गई है।सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बताया- कोविड पॉजिटिव में गंगाशहर, जयपुर और पवनपुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनों ने पीबीएम हॉस्पिटल में जांच करवाई थी। इसके बाद कोविड सैंपल लिए गए थे। जांच कोरोना पॉजिटिव होना सामने आया है।
स्वास्थ्य विभाग एक्टिव मोड पर
इसके साथ ही हेल्थ डिपार्टमेंट एक्टिव मोड पर आ गया है। तीनों कोविड पॉजिटिव के घर और आस-पास के क्षेत्रों से भी सैंपल लिए जा सकते हैं। अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि तीनों को पहले वैक्सीन लगी है या नहीं? नए वेरियेंट में वैक्सीनेट भी चपेट में आ रहे हैं।

