बीकानेर में कोरोना हुआ बेकाबू, 440 सेंपल में सें रिपोर्ट हुए इतने मरीज
बीकानेर, दैनिक खबरां। जिले में कोरोना का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। जंहा आज अभी आई रिपोर्ट में 32 कोविड पॉजिटिव मरीज सामने आए है। CMHO डॉ मो अबरार ने पुष्टि करते हुए बताया कि कुल 440 आरटी पीसीआर सैंपल में सें 32 मरीज कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए है। वंही अब तक कुल 278 पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हो चुके है। जिले में अब एक्टिव केस 165 हो गए है।

