मारपीट कर काम रुकवाने की साजिश, पुलिस ने तीन हमलावर दबोचे

बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस

मारपीट कर काम रुकवाने की साजिश, पुलिस ने तीन हमलावर दबोचे

बीकानेर,दैनिक खबरां। पुलिस थाना छतरगढ़ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने सोलर प्लांट के ठेकेदारों पर जानलेवा हमला कर कार्य रुकवाने का प्रयास किया था। पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सिंह सान्दू  व अमरजीत चावला वृताधिकारी खाजूवाला के निकट सुपरविजन में थाना छतरगढ़ पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारियां कीं। गिरफ्तार आरोपियों में लियाकत अली पुत्र निसार खां उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड नं. सात कैला, इकबाल पुत्र सोणेखां उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नं. 6 कैला और उमराव खां पुत्र जमालखां उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं. 6 कैला थाना छतरगढ़ जिला बीकानेर शामिल हैं। इस कार्रवाई में थानाधिकारी अनिल कुमार, सउनि नंदराम, कानि 344 पारसराम (मुख्य भूमिका), कानि 1016 सतपाल तथा कानि 366 संजय कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सौर ऊर्जा संयंत्र पर कार्य कर रहे लोगों पर हमला कर भय का माहौल बनाने की कोशिश की थी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।