गहलोत की सभा में कांग्रेस नेता को आया हार्ट अटैक, रास्ते में तोड़ा दम….

उदयपुर जयपुर राजनीति राजस्थान राज्य

गहलोत की सभा में कांग्रेस नेता को आया हार्ट अटैक, रास्ते में तोड़ा दम

उदयपुर, @dainikkhabraan। यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव और प्रदेश प्रवक्ता रहे युवा नेता मोहब्बत सिंह निंबोल का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लसाड़िया में हुई सभा के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। मोहब्बत सिंह लसाड़िया में चुनाव और मुख्यमंत्री की सभा सहित कई जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

अचानक हार्टअटैक आने से मोहब्बत सिंह को लसाड़िया पीएचसी ले जाया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेंस से उदयपुर रैफर कर दिया गया। यहां से गीतांजलि अस्पताल उदयपुर पहुंचने से पहले ही मोहब्बत सिंह का निधन हो गया। उनके साथ लसाड़िया से उदयपुर तक मौजूद रहे।

सीवियर हार्टअटैक आया
यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला ने बताया कि अटैक काफी सीवियर था। इस अटैक का सीधा असर मोहब्बत सिंह के दिमाग पर पड़ा। इसके चलते उनका शरीर और दिमाग अटैक को संभाल नहीं पाया। फिलहाल मोहब्बत सिंह का शव गीतांजलि की मोर्चरी में रखवाया गया है। उनके परिवार को सूचित किया गया है। उनका परिवार देर शाम तक उदयपुर पहुंचेगा। उनके निधन पर खेलमंत्री अशोक चांदना ने भी शोक जताया है।