नवली गेट संघर्ष समिति का धरना जारी,आमरण अनशन में एक कि बिगड़ी तबीयत,किया रेफर

नोखा

दैनिक ख़बरा,नोखा। नोखा के नवली गेट पर पिछले 45 दिनों से चल रहे आमरण अनशन स्थल पर मंगलवार रात करीब 8 बजे एक अनशनकारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

सीओ हिमांशु शर्मा, सीआई अमित स्वामी और तहसीलदार चंद्रशेखर टाक ने सभी अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की। मौके पर मौजूद डॉक्टर विनोद घोड़ेला और नर्सिंग कर्मी मनीष ओझा ने जांच में पाया कि जेठमल तिवाड़ी का ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से पुलिस जाब्ते के साथ बीकानेर के हल्दीराम अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

धरना स्थल पर मौजूद आंदोलनकारी मगनाराम केड़ली ने बताया कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन चला रहे हैं। घटना के दौरान धरना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया। स्थानीय दुकानदार भी इस अचानक हुई गहमागहमी से सहम गए।