सीएम गहलोत की पत्नी सुनीता ने गाया गाना, राजस्थानी लोकगीत को यूट्यूब पर किया अपलोड, खूब किया जा रहा हे पसंद..
दैनिक खबरां नेटवर्क। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की सियासी जादूगरी के बारे सभी जानते हैं। कैसे वह खामोशी से अपने विरोध को मात दे देते हैं, लेकिन सीएम की पत्नी सुनीता गहलोत सुरों की सरताज बनकर सामने आईं हैं। उनका गाया राजस्थानी लोकगीत यूट्यूब पर जमकर देखा जा रहा है।
29 सितंबर को सिंगर सुनीता गहलोत नाम के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो अपलोड किया गया है। वीडियो में लिखे डिस्क्रिप्शन के अनुसार इस गाने की कंपोजर भी सुनीता गहलोत ही हैं। गाने का बोल ये शुभ घड़ियां हैं। मां को समर्पित किया गाना।
29 सितंबर की शाम सुनीता गहलोत ने इस गाने को यूट्यूब पर अपलोड किया था। जिसके बाद से इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक करीब सात हजार लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी इस गाने को जमकर देखा और सुना जा रहा है।
गाने में बन्ना-बन्नी की झलक दिखाई दे रही है। इस गाने को सुनीता गहलोत ने अपनी मां को समर्पित किया है। वीडियो की शुरुआत में लिखे डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि विवाह अवसर पर मेरी मां इन्हीं गीतों को मार्धुय और उत्साह के साथ गाती थीं।
बता दें कि 27 नवंबर 1977 को अशोक गहलोत ने सुनीता गहलोत से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे वैभव गहलोत और सोनिया गहलोत हैं। दोनों की ही शादी हो चुकी है। वैभव गहलोत ने 2005 में हिमांशी गहलोत से शादी की थी। उनकी एक बेटी काश्विनी गहलोत है। वहीं, सोनिया की शादी कारोबारी गौतम अनखड़ के साथ हुई है। वह मुंबई में रहते हैं।

