केंद्रीय पुलिस बलों में मिलेगी 84 हजार से ज्यादा नौकरियां, गृह राज्य मंत्री ने की घोषणा

नई दिल्ली

केंद्रीय पुलिस बलों में मिलेगी 84 हजार से ज्यादा नौकरियां, गृह राज्य मंत्री ने की घोषणा

दैनिक खबरां। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में बड़े स्तर पर भर्ती निकलने वाली है। गृह राज्य मंत्री (MoS) नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा को सूचित किया कि सरकार ने दिसंबर 2023 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में 84,405 मौजूदा रिक्तियों को भरने का निर्णय लिया है।

भाजपा सांसद अनिल अग्रवाल के लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री ने आगे कहा कि कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 25,271 पदों को भरने के लिए परीक्षा पहले ही आयोजित की जा चुकी है। 

गृह राज्य मंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कुल 84,405 रिक्तियां हैं जिनमें असम राइफल्स में 9,659, सीमा सुरक्षा बल में 19,254, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ में 10,918, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ 29,985 शामिल हैं। इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबी में 3,187 पद और सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी में 11,402 पद खाली हैं। 

हालांकि, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इन बलों असम राइफल्स, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, और एसएसबी की संयुक्त स्वीकृत संख्या 10,05,779 है। राय ने आगे कहा कि सरकार ने सीएपीएफ में रिक्तियों को तेजी से भरने के लिए कई कदम उठाए हैं। कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 25,271 पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। 

एजेंसियों द्वारा 7.22 लाख से अधिक भर्तियों की सिफारिश : जितेंद्र सिंह

2014 और 2022 के दौरान केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए 22.05 करोड़ से अधिक आवेदकों में से भर्ती एजेंसियों द्वारा 7.22 लाख से अधिक की सिफारिश की गई थी, लोकसभा को बुधवार को यह सूचित किया गया।

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा दिए गए एक लिखित उत्तर के अनुसार, 2014-15 से 2021-22 तक विभिन्न केंद्र सरकार के विभागों में नियुक्ति के लिए भर्ती एजेंसियों द्वारा 7,22,311 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी। इनमें से 2021-22 के दौरान 38,850, 2020-21 में 78,555, 2019-20 में 1,47,096, 2018-19 में 38,100, 2017-18 में 76,147, 2016-17 में 1,01,333, 2015-16 में 1,11,807 और 2014-15 के दौरान 1,30,423 भर्ती हुई।