सरयू पारीण ब्राह्मण समाज राजस्थान का वार्षिकोत्सव और दीपावली मिलन समारोह मनाया

बीकानेर

सरयू पारीण ब्राह्मण समाज राजस्थान का वार्षिकोत्सव और दीपावली मिलन समारोह मनाया

जयपुर। सरयू पारीण ब्राह्मण समाज राजस्थान, जयपुर का वार्षिकोत्सव और दीपावली मिलन समारोह रविवार को 200 फीट बायपास रोड, सुंदर नगर, रानी सतीनगर, निर्माण नगर, जयपुर स्थित जिंदल गार्डन में धूमधाम से मनाया गया, जिसमें जयपुर के अतिरिक्त जोधपुर, भिवाड़ी, कोटा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़ सहित राजस्थान के कोने कोने से सरयू परिवार के पदाधिकारी राजस्थान कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महामंत्री आदि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक आलोक त्रिपाठी ने आनंदवर्धन शुक्ल और प्रोफेसर जेपीएन पांडेय की विशेष आतिथ्य में किया। कार्यक्रम में शिक्षा अथवा सेवा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रतिभावान बच्चों/युवकों और युवतियों का सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले समाज के बंधुओं को भी सम्मानित किया गया। विवाह योग्य समाज युवक–युवतियों का परिचय कर समाज के माध्यम से परिणय सूत्र में बंधने का पहल किया गया। वसुधैव कुटुंबकम् और सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना से समाज को निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर, अयोध्या में रामलला की मूर्ति स्थापना समारोह में सम्मिलित होने के लिए अयोध्या से प्राप्त पीले चावल बांटे गए और संदेश पढ़कर सुनाया गया। समारोह में 600 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।