बीकानेर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे सामने, आज फिर रिपोर्ट हुए इतने पॉजिटिव मरीज इन इलाकों से..

बीकानेर

बीकानेर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे सामने, आज फिर रिपोर्ट हुए इतने पॉजिटिव मरीज इन इलाकों से..

बीकानेर, दैनिक खबरां । बीकानेर में कोरोना के रोजाना नए मामले सामने आ रहे है जंहा शुक्रवार को रिपोर्ट हुए एक दर्जन मामलो के बाद आज शनिवार को पांच नये मामले सामने आएं है। हालांकि इनमें कोई लक्षण नहीं है और सभी को कोरोना बचाव की दोनों डोज भी लग चुकी है। उसके बाद भी ये संक्रमित हुए है। सीएमएचओ डॉ मो अबरार पंवार के अनुसार आज आएं नये मरीजों में एक सुदर्शना नगर, तीन रामपुरा बस्ती व एक कोलायत का है। कोलायत से रिपोर्ट हुआ मरीज हरिद्वार से लौटा है। जिसका रेलवे स्टेशन पर सैम्पल लिया गया था। अब कुल 37 एक्टिव केस रह गये है।

बीकानेर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पीबीएम प्रशासन ने अस्पताल में बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगा दी है। आज सुरक्षा गार्डों ने ऐसे रोगियों व उनके परिजनों को अस्पताल में आने नहीं दिया। गौरतबल रहे कि अब तक एक दर्जन मरीज पीबीएम से रिपोर्ट हो चुके है। जिसके चलते पीबीएम प्रशासन ने यह सतर्कता बरती है।