ब्रेकिंग:जज से लूट के मामले का पुलिस नें किया खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार,एक नाबालिग डिटेन, 100 से अधिक खंगाले सीसीटीवी, देखें वीडियो

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

जज से लूट के मामले का पुलिस नें किया खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार,एक नाबालिग डिटेन, 100 से अधिक खंगाले सीसीटीवी, देखें वीडियो

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर के व्यस्त इलाके रविन्द्र रंगमंच के पास महिला प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी से हुई चैन स्नैचिंग के मामले का बीकानेर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया गया है।

यह घटना 21 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 6:25 बजे की है, जब स्कूटी सवार महिला जज रविन्द्र रंगमंच के पास स्थित कैफे शॉप्स के सामने से गुजर रही थी। तभी दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसकी चैन और पर्स छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला जज स्कूटी सहित गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में पता चला कि पीड़िता महिला प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी हेमंत शर्मा और एसपी कावेन्द्र सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी सौरभ तिवारी के सुपरविजन में, सीओ सदर विशाल जांगिड़ (IPS) के नेतृत्व में दस विशेष टीमें गठित की गईं, जिनमें 30 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।

टीमों ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की और पुराने स्नैचिंग मामलों के आरोपियों की तस्दीक की। लगातार 30 घंटे की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कुशाल मेहरा (29) पुत्र मघाराम निवासी गणेश चौक, इंद्रा कॉलोनी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक नाबालिग साथी डिटेन किया गया।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने घटना वाले दिन दोपहर में पीबीएम अस्पताल के बच्चा वार्ड के आगे से मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसी से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार कुशाल मेहरा के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस सफलता में थानाधिकारी सदर दिग्पाल सिंह, थानाधिकारी जेएनवीसी सुरेंद्र पचार, साइबर सेल के दीपक यादव व डीएसटी के रामकरण सहित पूरी टीम की भूमिका सराहनीय रही।