जयपुर-जोधपुर में 8वीं तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद:शहरों के सभी सरकारी दफ्तरों में आधे कर्मचारी ही आएंगे, प्रशासन गांवो और शहरों के संग अभियान स्थगित
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गहलोत ने सरकार ने फिर नई गाइडलाइन जारी की है। जयपुर और जोधपुर की शहरी सीमा में आने वाले आठवीं तक के सभी स्कूलों को 17 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है। सरकारी दफ्तरों में केवल 50 फीसदी कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा। बाकी कर्मचारी घर से काम करेंगे। सरकार ने प्रशासन गांवों के संग अभियान और प्रशासन शहरों के संग अभियान को कोरोना के कारण स्थगित करने का फैसला किया है। गृह विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई गाइडलाइन 7 जनवरी से लागू होगी।
इससे पहले रविवार को भी गाइडलाइन जारी की गई थी। रविवार की गाइडलाइन में ही संशोधन कर नए प्रावधान जोड़े हैं। नए प्रावधानों के अनुसार अब सरकारी दफ्तरों में 55 साल और इससे ज्यादा उम्र के कर्मचारियों और दिव्यांग कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा। इसके अलावा गाइडलाइन के पुराने प्रावधान ही लागू रहेंगे।
नाइट कर्फ्यू और मास्क पर सख्ती
नाइट कर्फ्यू और मास्क पर सख्ती शुरू होगी। शहरों में पुलिस के नाके लगाकर नाइट कर्फ्यू में बेवजह बाहर निकलने वालों के चालान और वाहन जब्त करने की कार्रवाई होगी। सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क नजर आने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
पॉजिटिव पाए जाने पर 72 घंटे के लिए बंद होगा ऑफिस
वर्क प्लेस पर कोई भी कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर ऑफिस के उस चैंबर को 72 घंटे के लिए बंद किया जाएगा। कोविड पॉजिटिव के साथ काम करने वाले कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा।
नाइट कर्फ्यू फिलहाल 11 से 5 बजे तक ही रहेगा
प्रदेश भर में फिलहाल नाइट कर्फ्यू का समय नहीं बदला है। नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक ही रहेगा।
- Schools up to 8th in Jaipur-Jodhpur closed till January 17: Only half the employees will come in all government offices in cities, administration postponed campaign with villages and cities
- In the midst of increasing cases of corona in the state, Gehlot has again issued a new guideline. All schools up to class VIII falling in the urban limits of Jaipur and Jodhpur have been closed till January 17. Only 50 percent employees will be called in government offices.
- The rest of the employees will work from home. The government has decided to postpone the campaign with the administration villages and the campaign with the administration cities due to Corona. The Home Department has issued a new guideline.
- The new guideline will come into effect from January 7. Earlier on Sunday also the guideline was issued. New provisions have been added by amending Sunday’s guideline itself. According to the new provisions, now it has been banned from calling employees 55 years and above and disabled employees to office in government offices. Such employees will have to do work from home. Apart from this, the old provisions of the guideline will continue to apply.
Night curfew and strictness on masks
Strictness on night curfew and masks will start.
- Action will be taken to confiscate vehicles and challans of those who go out unnecessarily in the night curfew by putting up police blocks in the cities. Fines will be imposed on those who are seen without masks in public places. Office will be closed for 72 hours if found positive
If any employee is found to be Kovid positive at the workplace, that chamber of the office will be closed for 72 hours. Employees working with Kovid positive will have to do work from home. Night curfew will be for the time being from 11 to 5 pm only.
At present, the timing of night curfew has not changed across the state. Night curfew will remain in place from 11 pm to 5 am.

