Breaking: नेपाल के प्रधानमंत्री की पत्नी का हार्टअटैक से हुआ निधन

दुनिया

Breaking: नेपाल के प्रधानमंत्री की पत्नी का हार्टअटैक से हुआ निधन

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की पत्नी का बुधवार (12 जुलाई) को निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से बीमारी चल रही नेपाली पीएम की पत्नी सीता दहल की हार्टअटैक से निधन हुआ।

तबीयत खराब होने के बाद उन्हें नॉर्विक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि वह प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पाल्सी (पीएसपी) से पीड़ित थी, जो एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल रोग होता है।

सीता दहल को सुबह 8 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ था और काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। डॉक्टर्स ने सुबह 8.33 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।