DNA टेस्ट से पकड़े गए दोनों रेपिस्ट: पड़ोसी युवकों ने घर के पास किया था मूक बधिर से गैंगरेप, 1 का डीएनए भ्रूण से मैच….

देश पुलिस कार्रवाई भीलवाड़ा राजस्थान राज्य

DNA टेस्ट से पकड़े गए दोनों रेपिस्ट: पड़ोसी युवकों ने घर के पास किया था मूक बधिर से गैंगरेप, 1 का डीएनए भ्रूण से मैच

भीलवाड़ा, @dainikkhabraan। भीलवाड़ा में मूकबधिर युवती से गैंग रेप के मामले में चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों भीलवाड़ा के रहने वाले हैं और पड़ोसी हैं। आरोपी जानते थे कि पीड़िता सुन और बोल नहीं सकती। इसी का फायदा उठाकर दोनों ने तीन महीने पहले उससे गैंगरेप किया था।

पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया और डीएनए टेस्ट करवाया गया। इसमें एक आरोपी की रिपोर्ट भ्रूण से मिली। इस मामले में चित्तौड़ पुलिस ने दोनों आरोपियों भीम केसरपुरा हाल चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी अमरसिंह रावत व केकडी बगेरा हाल प्रताप नगर निवासी विष्णु कलाल को हिरासत में ले लिया है।

चित्तौड़गढ़ एसपी प्रीति जैन ने बताया कि वारदात को भीलवाड़ा में अंजाम दिया गया। ऐसे में भीलवाड़ा पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

इससे पूर्व 24 जनवरी को मामला सामने आने के बाद पीड़िता ने इशारों में घटना बताई। पुलिस को लगा घटना चित्तौड़गढ़ की है तो पीड़िता को वहां ले जाया गया। वहां पीड़िता ने इशारों ने बताया कि उसके साथ भीलवाड़ा में गैंगरेप हुआ था।

पुलिस जांच करते हुए पीड़िता के भीलवाड़ा वाले किराए के मकान में गई। यहां आस-पास रहने वाले लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इस दौरान जानकारी मिली कि पीड़िता मूकबधिर महिला पूर्व में उसी कॉलोनी में एक अन्य मकान में किराए पर रहती थी। पड़ोस के किराए में रहने वाले एक युवक विष्णु कुमार पुत्र बृजमोहन कलालका पीड़िता के घर आना-जाना था। पीड़िता ने इशारों में बताया कि एक बाड़े में उसके साथ रेप किया गया। विष्णु बाड़े के पास परिवार के साथ रहता था।

दीपावली के आस-पास किया था गैंग रेप
विष्णु कलाल पकड़े जाने के डर से फरार हो गया था। पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन भी बंद कर दिया। दोनों जिलों की पुलिस ने मिलकर आरोपी को हिरासत में लिया। विष्णु ने बताया कि दिवाली के आसपास उसने और अमरसिंह रावत ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया था।

Both the rapists caught by DNA test: Neighboring youths gang-raped the deaf and deaf near the house, 1 matched the DNA fetus

Bhilwara. Chittorgarh Police has detained two accused in connection with the gang rape of a deaf girl in Bhilwara. Both are residents of Bhilwara and are neighbors. The accused knew that the victim could not hear or speak. Taking advantage of this, both of them gang-raped her three months ago. The police took both of them into custody on the basis of suspicion and a DNA test was done.

In this the report of one accused was received from the fetus. In this case, the Chittor police have taken into custody both the accused Amarsinh Rawat, resident of Bhim Kesarpura Hall, Chandrashekhar Azad Nagar, and Vishnu Kalal, resident of Kekdi Bagera Hall, Pratap Nagar. Chittorgarh SP Preeti Jain said that the incident was carried out in Bhilwara. In such a situation, Bhilwara police will arrest both the accused.

Earlier on January 24, after the matter came to light, the victim narrated the incident in gestures. When the police thought the incident was from Chittorgarh, the victim was taken there. There the victim gave gestures that she was gang-raped in Bhilwara. While investigating the police went to the victim’s rented house in Bhilwara.

Interrogated people living nearby and suspicious persons. During this, information was received that the victim, a deaf and mute woman, was earlier living on rent in another house in the same colony. Vishnu Kumar son Brijmohan Kalalka, a youth living in a neighboring rented house, was visiting the victim’s house. The victim told in gestures that she was raped in an enclosure. Vishnu lived with the family near the enclosure.

gang raped around diwali
Vishnu Kalal had fled in fear of being caught. The mobile phone was also switched off to avoid the police. The police of both the districts together took the accused into custody. Vishnu told that he and Amarsingh Rawat gang-raped the victim around Diwali.