
जयपुर। भाजपा ने प्रदेश में चुनावों के मद्देनजर स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बता दे कि भाजपा ने अब तक 182 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। तीसरी सूची जारी होने के बाद अब भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों का एलान किया है। जिनमें पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हेमंत बिसवां, राजनाथ सिंह, धमेन्द्र प्रधान, डॉ. किरोडी मीणा, गजेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत, स्मृति ईरानी, सतीश पुनिया, अर्जुनराम मेघवाल, राजेन्द्र राठौड़, सीपी जोशी, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर, संजीव बालियांन, प्रहलाद जोशी, भूपेन्द्र यादव, अरूण सिंह सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।

