राजस्थान में भाजपा ने किया बड़ा फेरबदल, मदन राठौड़ होंगे प्रदेश के नए मुखिया

जयपुर राजनीति राजस्थान

राजस्थान में भाजपा ने किया बड़ा फेरबदल, मदन राठौड़ होंगे प्रदेश के नए मुखिया

जयपुर। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है। जंहा इस फेरबदल में राजस्थान का भाजपा मुखिया बदला गया है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की जगह राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे।  इसके राधा मोहन दास राजस्थान के प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं, विजय रहाटकर को सह प्रभारी बनाया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी। पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।