ऊंट से कार की भीषण टक्कर, हादसे में भाजपा नेता की मौत
दैनिक खबरां,बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ सरदारशहर रोड पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव आड़सर के पास एक कार ऊंट से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कार सवार भाजपा युवा नेता की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के युवा नेता और सामाजिक रूप से सक्रिय विक्रमसिंह सत्तासर की गाड़ी आड़सर के पास एक कार ऊंट से टकरा गई। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें निजी वाहन से उपजिला अस्पताल पहुँचाया। वहां उपचार के दौरान विक्रमसिंह ने दम तोड़ दिया। इस हादसे की खबर फैलते ही विक्रमसिंह के पैतृक गांव सत्तासर में शोक की लहर दौड़ गई और पूरा गांव मातम में डूब गया।


