मोबाइल लूटने वाली बाइक गैंग, एक दिन में पांच जगह हुई वारदात, चंद मिनटों में मौके से हो गए गायब
जयपुर। जयपुर में बाइकर्स गैंग मोबाइल लूटने की वारदात कर रही है। वहीं, पुलिस इस गैंग पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। शुक्रवार को इस गैंग ने एक के बाद एक पांच लोगों को लूट लिया। इसके बाद चंद मिनट में गायब हो गए। पुलिस के पास इन घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी है, लेकिन फिर भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
केस 1
पुलिस के अनुसार नंदपुरी जगतपुरा निवासी रविंद्र सिंह ने जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज करवाया। इसमें पीड़िता ने बताया- वह बाजार जा रहा था। एक अस्पताल के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। उसके हाथ से मोबाइल छीन कर ले गए।
केस 2
दूसरे मामले में जगतपुरा निवासी पुरुषोत्तम धाकड़ ने एयपोर्ट थाने में मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया- जगतपुरा में रात करीब साढ़े आठ बजे वह किसी काम से गया था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उससे मोबाइल छीन कर ले गए।
केस 3
तीसरी घटना जगतपुरा निवासी बाबू लाल के साथ हुई। उन्होंने एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया कि वह किसी काम से जगतपुरा कच्ची बस्ती गया था। रात करीब साढ़े 9 बजे पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उससे मोबाइल और 10 हजार रुपए छीनकर ले गए।
केस 4
चौथी घटना में बजाज नगर थाना इलाके में महावीर नगर निवासी सुरेश कुमावत से मिलाप नगर हुई। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर ले गए।
केस 5
पांचवीं घटना में खोह नागोरिया थाना इलाके में हीरावाला कानोता निवासी दौतलसिंह के साथ हुई। उन्होंने बताया कि वह बाजार से घर जा रहा था। तिलक अस्पताल के पास बाइक सवार एक बदमाश उसके हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए।

