बीकानेर: ट्रक की टक्कर से कार में सवार दो युवकों की मौत….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस राजस्थान राज्य

बीकानेर: ट्रक की टक्कर से कार में सवार दो युवकों की मौत….

बीकानेर, @Dainikkhabraan। जामसर थाने में बामनवाली निवासी रामलाल ब्रहमण ने ट्रक नम्बर पीबी-30-आर-7643 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना एनएच 62 जगदेववाला के पास 17 मार्च की रात को साढ़े दस बजे की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके भाई की कार को ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई रामस्वरूप व कार चालक कन्हैयालाल की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार बामनवाली गांव के रहने वाले रामस्वरूप और कन्हैयालाल सारस्वत गज्जेवाला गांव की ओर गए थे। वहां से ये लोग वापस लौट रहे थे कि रास्ते में एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार में सवार दोनों दोस्तों की मौत हो गई।

रामस्वरूप और कन्हैयालाल को अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था।