बीकानेर: सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल पीबीएम ट्रोमा रैफर..
बीकानेर@दैनिक खबरां । जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में एक ही दिन में हुई दो बड़ी दुर्घटनाओं में चार युवकों की मौत व दो जने गंभीर घायल हुए है जिन्हे पीबीएम रैफर किया गया है। पहला हादसा 264 आरडी के पास हुआ। जहां ट्रैक्टर व मोटर साइकिल की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक ईंट-भट्टे पर काम करते थे। अमावस्या की छुट्टी होने के कारण ये तीनों बाइक पर खरीदारी के लिए लूणकरनसर आये हुए थे। वापसी के दौरान हरियासर के निकट 264 आरडी पर यह हादसा हुआ। मृतकों में दो पीलीबंगा व एक लूणकरनसर निवासी बताया जा रहा है।
वंही दूसरा सड़क हादसा दुर्घटना लूणकरणसर से 4 किलोमीटर कालू रोड़ पर दो मोटरसाइकिलों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। टाइगर फोर्स के राकेश मूंड के अनुसार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को पीबीएम रेफर किया गया। टाइगर फोर्स द्वारा अपनी एंबुलेंस में घायलों को पीबीएम ले जाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लूणकरणसर निवासी ताज मोहम्मद पुत्र कालू खां के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान कमलेश पुत्र बाबूलाल भार्गव व अनिल पुत्र विनोद नाई के रूप में हुई है। मृतक सहित तीनों युवकों की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है।

