बीकानेर: अवैध नशे का सप्लायर सहित तीन तस्कर पुलिस के शिकंजे में…..
बीकानेर, @dainikkhabraan। जिले की कोलायत व नापासर पुलिस ने अवैध नशे पर कार्रवाई करते हुए तीन तस्कर सहित एक सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। कोलायत पुलिस के अनुसार सांखला फांटे के पास पुलिस नाकाबंदी कर रही थी।
इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पीठ पर बैग लिये हाइवे रोड पर जाता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने रुकवाया और बैग की तलाशी ली। बैग में 10 किलो डोडा पोस्त मिला। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अनुसार आरोपी की पहचान सिरसा जिला के राणीया पुलिस थाना क्षेत्र निवासी जसपाल सिंह उम्र 33 साल के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच बज्जू थानाधिकारी बलवंत राय को सौंपी। इसी तरह नापासर पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त पर कार्रवाई करते हुए दो तस्कर व एक सप्लायर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 18 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व एक बोलेरो गाड़ी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार 25 जनवरी की रात को नाकाबंदी के दौरान नापासर गोचर भूमि के पास एक बोलेरो गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली गई। गाड़ी में 18 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला।
पुलिस ने गाड़ी में सवार गुंसाईसर निवासी ओमप्रकाश पुत्र मांगीलाल जाट व 931 आरडी मोडायत निवासी मांगीलाल पुत्र बनवारीलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच थानाधिकारी गंगाशहर को सौंपी गई। उसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर डोडा पोस्त की सप्लाई करने वाले आरोपी रामपुरा गली नंबर 09 निवासी अनिल बिश्नोई पुत्र रामनिवास बिश्नोई को गिरफ्तार किया।
Bikaner. The Kolayat and Napasar police of the district, while taking action on illegal drugs, arrested three smugglers and a supplier. According to the Kolayat police, the police was doing a blockade near Sankhla Fante.
During this, a suspicious person was seen going on the highway road with a bag on his back. On suspicion, the police stopped and searched the bag. 10 kg doda poppy was found in the bag. Which the police took in their possession and arrested the accused. According to the police, the accused was identified as Jaspal Singh, aged 33 years, resident of Rania police station area of Sirsa district.
The police registered a case against the accused under the NDPS Act and handed over the investigation to Bajju SHO Balwant Rai. Similarly, Napasar police arrested two smugglers and one supplier while taking action on illegal doda poppy. Police seized 18 kg 500 grams of illegal doda poppy and a Bolero vehicle from the possession of the accused and registered a case under the NDPS Act.
According to the police, during the blockade on the night of 25 January, a Bolero vehicle was stopped and searched near Napasar Gauchar Bhoomi. 18 kg 500 grams of illegal doda poppy were found in the car. The police arrested Omprakash son Mangilal Jat, resident of Gunsaisar and Mangilal son Banwarilal Bishnoi, resident of 931 RD Modayat in the vehicle.
After which a case was registered against the accused under the NDPS Act and the investigation was handed over to the police station officer, Gangashahar. After that, taking quick action, on the basis of interrogation of the arrested accused, arrested Anil Bishnoi son Ramniwas Bishnoi, a resident of Rampura street number 09, who supplied Doda poppy.

