बीकानेर : सूने मकान में चोरों की सैंध, आलमारी का ताला तोड़ जेवरात व नकदी पार कर ले गए
बीकानेर। शहर में चोरों का आतंक जारी है। एक और सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। घटना मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में शहीद दलीप सिंह गैस एजेंसी के पीछे रहने वाले हड़मान सिंह पुत्र हिम्मत सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। चोरी की यह वारदात 17 नवंबर से 18 की मध्य रात को हुई। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि वह कोई काम से कानासर गया हुआ था। पीछे अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर आलमारी का ताला तोड़कर सोने का सामान व नकदी चोरी कर ले गए। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

