बीकानेर: प्री-मानसून की बारिश का दौर चालू,मौसम हुआ सुहावना..
बीकानेर@दैनिक खबरां। संभाग में प्री मानसून की बारिश का दौर चालू हो गया है जहाँ बीकानेर में शनिवार को सुबह-सुबह धूलभरी आंधी के साथ बारिश आई जिससे दिन के तापमान में गिरावट आई यही क्रम रविवार को भी चला आज सुबह भी धूलभरी आंधी के साथ बारिश चालू है जिससे मौसम सुहावना हो गया।
सम्भाग के ग्रामीण अंचलों में भी अच्छी बारिश है खाजूवाला, रावला इलाको में जमकर मेघ बरसे जिसके बाद किसानों के चहरे खिल गए।

