बीकानेर : जिले के इन थानों में अस्थाई प्रभारी तैनात,इनको मिली थानों की कमान..

कोलायत देशनोक बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर पुलिस में थानों के अस्थाई प्रभारी तैनात

दैनिक खबरां,बीकानेर। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने जिले के कई थानों में अस्थाई प्रभारी तैनात किए हैं। मौखिक आदेश के तहत नयाशहर थाना का प्रभार कविता पूनिया को, देशनोक थाना का प्रभार कानाराम को, जसरासर थाना का प्रभार रामकेश को, महाजन थाना का प्रभार अनूप सिंह को और कोलायत थाना का प्रभार समर वीर सिंह को सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा है कि वे अपने- अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखें और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करें। बताया गया है कि यह अस्थाई प्रभार है और आने वाले दिनों में थानों के प्रभारी बदले जाने संभव है।