बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में एक टैक्सी में सवार होकर सात आठ जनें ट्रेन पकडऩे जा रहें थे की उनकी टैक्सी खड़े ट्रेक्टर ट्राली में भिड़ी। हादसे में कई घायल हो गए। लोग हादसे में चार घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे और यहां से दो घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। बिजली घर के सामने हुए हादसे में राजगढ़ निवासी रामेश्वरलाल पुत्र सुरजाराम रेगर व चुरू निवासी बाबूलाल पुत्र भूराराम रेगर को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। वहीं राजगढ़ के निवासी जॉनी पुत्र ओमप्रकाश व सरदारशहर निवासी चुन्नीलाल पुत्र मोहनलाल रेगर का उपजिला अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है।

