बीकानेर : एसपी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर संतरी को किया निलंबित

बीकानेर

बीकानेर : एसपी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर संतरी को किया निलंबित

बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर थाने के संतरी को निलंबित कर दिया। दरअसल, एसपी तेजस्वनी गौतम ने बीतीरात को जामसर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने का संतरी लेखराम अपनी ड्यूटी पर अलर्ट नहीं मिला। ऐसे में एसपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए संतरी लेखराम को निलंबित कर दिया। बता दें कि जब से प्रदेश में नई सरकार बनी है, सरकारी महकमों में खासी अलर्टता नजर आ रही है। चाहे प्रशासन हो या चाहे पुलिस प्रशासन, हर विभाग में अधिकारी सक्रियता के साथ काम कर रहे है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जा रही है।