बीकानेर : सदर पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर,35 मोबाईल सहित एक मोटरसाईकिल जब्त
बीकानेर@dainikkhabraan । शहर की सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो शातिर चोरो कों दबोच कर उनके कब्जे से एक मोटरसाईकिल व 35 मोबाइल कों बरामद किया है। पकड़े गए शातिर चोरो की पहचान 26 वर्षीय सचिन पुत्र रविन्द्र सिंह कश्यप जाति मेहरा निवासी बागवानों का मोहल्ला पुरानी गिन्नाणी व 20 वर्षीय भवानी पुत्र रामसिंह जाति मेहरा निवासी नगर निगम के पिछे मेहरों का मोहल्ला के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई रेंज आईजी व एसपी के दिशा निर्देशन में सीओ सदर शालिनी बजाज के सुपरवीजन में सदर पुलिस ने की है। बीकानेर में पिछले कुछ समय से हो रही मोटरसाईकिल चोरी व मोबाईल चोरी व छिना झपटी की घटनाओं को मध्यनजर रखते हुये मुख्य बजारों व आसपास के थाना क्षेत्रों में लगातार नजर रखी जा रही थी।
पुलिस टीमों द्वारा आंसूचना एकत्र होने पर मुखबिरो कों एक्टिव किया गया और भनक लगते ही पुलिस ने दो चोरो कों दबोच लिया जंहा इनसे पूछताछ के बाद इनको गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपीगण के कब्जा से चोरीशुदा वाहन मोटरसाईकिल RJ07-SZ-0342 व आरोपीगण के कब्जा में मिले विभिन्न कम्पनियों के कुल 35 मोबाईलों को जब्त किया गया। आरोपीगण से गहनता से अनुसंधान जारी है। जंहा इनसे और भी कई चोरियो के राज खुल सकते है।
.

.

