बीकानेर : रास्ता रोका, गाली-गलौच कर सरिये और पाईप से की मारपीट

बीकानेर

बीकानेर। रास्ता रोककर लोहे के सरिये व पाईप से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में दंतौर थाने में दंतौर निवासी बजरंग सिंह ने सुनील पुत्र आदूराम, राहुल पुत्र वेदप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कुम्हारवाला डेर में 4 नवम्बर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसका रास्ता रोका और गाली गलौच की। जब प्रार्थी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने लोहे के पाईप और सरिये से उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।