



बीकानेर रेंज स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई: 85.7 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद, दो गिरफ्तार, एक फरार, दो कारें जब्त
बीकानेर/श्रीगंगानगर, दैनिक खबरां । बीकानेर रेंज आईजी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों, हथियारों और संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेंज स्पेशल टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में टीम ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार DL 3C AW 4010 और होंडा सिटी UP 11 AX 0036 को रोकते हुए 85 किलो 700 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया। पुलिस ने दो तस्करों अशोक पुत्र बंशीलाल (निवासी खीरवा, थाना बाप, फलौदी) और अनिल पुत्र मोहनराम विश्नोई (निवासी कोलू पाबूजी, थाना लोहावट, फलौदी) को गिरफ्त में ले लिया, जबकि तीसरा आरोपी सुनील पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई (निवासी रेण मल्लार, फलौदी) मौके से फरार हो गया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। रेंज स्पेशल टीम द्वारा बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस अवैध तस्करी गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए तेजी से जांच कर रही है।

