बीकानेर में संपत्ति विवाद: डॉक्टर दंपती पर जबरन कब्जे और 50 हजार की चोरी का आरोप
दैनिक खबरां,बीकानेर। कोटगेट थाने में एक संपत्ति विवाद का मामला दर्ज हुआ है, जिसमें जयपुर निवासी डॉक्टर दंपती पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। परिवादी सुशील शर्मा पुत्र यादराम निवासी विद्या पार्क, एयरफोर्स एरिया रतनाडा (जोधपुर) ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी संपत्ति गंगाशहर रोड, मोहल्ला गोगागेट के बाहर स्थित है। आरोप है कि आरोपीगण ने उक्त मकान पर जबरन कब्जा करने की नीयत से मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसपैठ की।
परिवादी के अनुसार, अभियुक्तगण ने न केवल मकान पर कब्जा करने की धमकी दी बल्कि उसे आशंका है कि घर के दराज में रखे 50 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान भी चोरी कर ले गए। आरोपियों में जयपुर के रहने वाले डॉ. विक्रम सिंह तंवर पुत्र स्व. कल्याण सिंह और उनकी पत्नी डॉ. सुमन तंवर शामिल हैं। इनके अलावा एक सरदार ताला तोड़ने वाला व्यक्ति और एक अन्य व्यक्ति आदित्य का नाम भी रिपोर्ट में दर्ज है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच जिलेसिंह सउनि को सोंपी है।

