बीकानेर: पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 22 किलो अवैध डोडा-पोस्त के साथ एक गिरफ्तार..
बीकानेर@दैनिक खबरां। बज्जू पुलिस ने चक 10 किमी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 किलो 285 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने बांगड़सर की रोही में स्थित नबाब खां की ढाणी पर दबिश दी और उसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी नबाब खां, जो गुलाम नबी का पुत्र है, के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई की दिशा में कोलायत थानाधिकारी समरवीर सिंह जांच कर रहे हैं। बज्जू थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि बीकानेर आईजी, एसपी और कोलायत वृत्ताधिकारी के निर्देश पर मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कॉन्स्टेबल भगवानाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

