बीकानेर पुलिस ने 25 लाख की चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर@दैनिक खबरां। नाल पुलिस ने हाल ही में चोरी के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी किए गए 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 82,000 रुपये नगद बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार,2 अक्टूबर 2025 की रात को करमीसर क्षेत्र में रहने वाले सुरजाराम (उम्र 63) के घर से अज्ञात चोरों ने नगदी और आभूषण चोरी कर लिए। सुबह उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। चोरी गए सामान में सोने का हार, अंगूठियां, कानों की बाली, चांदी की पाजेब, मोती मादलिया व अन्य आभूषण शामिल थे।
बीकानेर रेंज आईजी हेमंत शर्मा और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर टीम गठित की गई। नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहायता और जांच के माध्यम से प्रदीप पुरी उर्फ गटिया (28) और सूरजाराम सारण (33) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सभी आभूषण और नगदी बरामद कर ली गई। प्रकरण में अनुसंधान जारी है और पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में ये रहें शामिल विकास बिश्नोई, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी कालूराम पंवार, सउनि दिनेश कानि, 1177,गणेशराम कानि, 909

