बीकानेर : वेश्यावृत्ति के लिए इस होटल में बंधक बना रखी दो विदेशी युवतियों सहित 6 को पुलिस ने छुड़ाया, देखें वीडियो

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

Bikaner: शहर की इस कॉलोनी में वेश्यावृत्ति के लिए होटल में बंधक बना रखी दो विदेशी युवतियों सहित 6 को पुलिस ने छुड़ाया

बीकानेर,दैनिक खबरां । शहर की जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके से पुलिस टीम ने 6 भारतीय व 2 विदेशी लड़कियों को वेश्यावृत्ति माफियाओं से मुक्त करवाया है। बताया जाता है कि इन सभी युवतियों को होटल केजी लॉंज में बंधक बना कर रखा गया था, जंहा इनसे जबरदस्ती वेश्यावृत्ति करवाने की बात सामने आई है। दरअसल,पुलिस के अनुसार बीती रात आईपीएस रमेश कुमार के निर्देशन में जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेंद्र पचार मय टीम होटलों की रूटिन चैकिंग करने निकली थी। इसी दौरान आर्या अस्पताल के पास स्थित होटल केजी लॉंज भी पहुंची। यहां एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसे व उसके साथ अन्य युवतियों व महिलाओं को होटल के कमरों में बंद किया हुआ है। उन्हें जबरदस्ती वेश्यावृत्ति के लिए लाया गया है।

 

इसके बाद एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में आईपीएस रमेश कुमार मय टीम ने होटल केजी लॉंज पर दबिश देकर पुलिस ने कमरे खुलवाए तो एक कमरे में 6 भारतीय महिलाएं थीं। वहीं दूसरे कमरे में दो विदेशी युवतियां थीं। पुलिस के मुताबिक भारतीय युवतियां व महिलाएं दिल्ली, उत्तराखंड व चंडीगढ़ से लाईं गई हैं। वहीं दो विदेशी महिलाएं थाइलैंड की हैं। सभी को नारी निकेतन भिजवाया गया है।

पुलिस के अनुसार होटल केजी लॉंज किसी शंकरलाल माली का बताया जा रहा है। होटल को उसके परिवार का सदस्य ही संचालित कर रहा था। पुलिस होटल संचालक को दबोचने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। गौरतलब है,दैनिक खबरां ने पूर्व में बीकानेर में होटलों और मसाज पार्लरों में अनैतिक काम होने को लेकर खबरें प्रकाशित की थी, लेकिन प्रशासन ने इसको गंभीरता से नहीं लेकर केवल खानापूर्ति करके इतिश्री कर ली, जबकि अभी भी शहर में ऐसे सैकड़ों जगह खुल्लेआम वेश्यावृत्ति हो रही है।